21 लाख से अधिक टेस्‍ट, 85 हजार मरीज, 2649 मौतें, जानें भारत का राज्‍यवार हाल

21 लाख से अधिक टेस्‍ट, 85 हजार मरीज, 2649 मौतें, जानें भारत का राज्‍यवार हाल

सुमन कुमार

देश में कोरोना के मरीजों की संख्‍या तेजी से एक लाख की ओर बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में अब तक 81970 कोरोना मामले हो चुके हैं। करीब 21 लाख टेस्‍ट के नतीजों से इतने मरीज सामने आए हैं। वैसे शुक्रवार की शाम तक ये आंकड़ा 85 हजार को पार कर जाने की सूचना है। मरीजों के मामले में महाराष्‍ट्र अब भी शीर्ष पर है जबकि तमिलनाडु अब गुजरात को पीछे छोड़ मरीजों के मामले में दूसरे स्‍थान पर आ गया है। हालांकि ये भी एक तथ्‍य है कि कोरोना जांच करने के मामले में तमिलनाडु पूरे देश में शीर्ष पर है। उधर, बहुत दिनों के बाद केरल में एक बार फ‍िर मरीजों की संख्‍या बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में केरल में 24 नए मरीज सामने आए हैं।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 51401 है। अभी तक 27919 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 2649 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 81970 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। वैसे देर रात तक के आंकड़ों के अनुसार देश में मरीजों की संख्‍या 85 हजार को पार कर गई है।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 3967 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1685 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 100 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। गुरुवार को पूरे देश में 3722 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में देश में 92 हजार 911 टेस्‍ट हुए हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 19 लाख 47 हजार 41 टेस्‍ट हुए थे मगर शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 20 लाख 39 हजार 953 पर पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार की रात तक के आंकड़ों के अनुसार कुल टेस्‍ट की संख्‍या 21 लाख को पार कर गई है। दुनिया में भारत से अधिक टेस्‍ट करने वाले देशों में सिर्फ अमेरिका, रूस, जर्मनी, स्‍पेन, इटली और ब्रिटेन का नाम शामिल है।

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

गुरुवार और शुक्रवार के बीच देश में कोरोना की वजह से जो 100 मौतें रिपोर्ट हुई हैं वो देश के 10 राज्‍य में सिमटी हुई हैं। इसमें से भी 91 मौतें सिर्फ 6 राज्‍य में हुई हैं। जैसा कि लगातार ट्रेंड बना हुआ है पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें महाराष्‍ट्र में हुई हैं। महाराष्‍ट्र में 44, गुजरात में 20, दिल्‍ली में 9, पश्चि‍म बंगाल में 8, एमपी-यूपी में 5-5, कर्नाटक-तमिलनाडु में 2-2, राजस्‍थान में 4 और आंध्र प्रदेश में 1 मौत हुई है।

राज्‍यों का हाल

शुक्रवार को सामने आए 3967 नए मरीजों में 3477 नए मरीज देश के सिर्फ 7 राज्‍यों में सिमटे हुए हैं। मरीजों में मामले में तमिलनाडु गुजरात को पीछे छोड़कर देश में दूसरे स्‍थान पर आ गया है। शुक्रवार की सुबह तक सार्वजनिक हुए डाटा का विश्‍लेषण बताता है कि देश में आज भी सबसे अधिक नए मामले महाराष्‍ट्र में ही सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में 1602, दिल्‍ली में 472, तमिलनाडु में 447, गुजरात में 324, मध्‍य प्रदेश में 253, राजस्‍थान में 206 और उत्‍तर प्रदेश में 173 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा देश के चार और राज्‍य ऐसे रहे हैं जिनमें 50 से अधिक मगर 100 से कम नए मरीज आए हैं। ऐसे राज्‍यों में पश्चिम बंगाल में 87, ओडिशा में 73, आंध्र प्रदेश में 68 और बिहार में 54 नए मरीज सामने आए हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

कोरोना मरीजों के लिए संशोधित डिस्‍चार्ज पॉलिसी जारी, जानिए किसे कब अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

एंटीजन टेस्ट से 15 मिनट में लगेगा कोरोना का पता, जानिए इससे जुड़ी 5 प्रमुख बातें

Special Report: खुद को आइसोलेट न करें प्राइवेट अस्पताल

राज्य

कुल मामले

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

2205

1192

48

अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड

33

33

0

अरुणाचल प्रदेश

1

1

0

असम

87

39

2

बिहार

994

411

7

चंडीगढ़ 

191

37

3

छत्तीसगढ़

60

56

0

दादर नगर हवेली

1

0

0

दिल्ली

8470

3045

115

गोवा

14

7

0

गुजरात 

9591

3753

586

हरियाणा

818

439

11

हिमाचल प्रदेश 

74

39

2

जम्मू एंड कश्मीर 

983

485

11

झारखंड

197

87

3

कर्नाटक

987

460

35

केरल

560

491

4

लद्दाख

43

22

0

मध्य प्रदेश 

4426

2171

237

महाराष्ट्र 

27524

6059

1019

मणिपुर

3

2

0

मेघालय

13

11

1

मिजोरम

1

0

0

ओडिशा

611

158

3

पुडुचेरी

13

9

0

पंजाब

1935

223

32

राजस्थान

4534

2580

125

तमिलनाडु

9674

2240

66

तेलांगना

1414

950

34

त्रिपुरा

156

29

0

उत्तराखंड

78

50

1

उत्तर प्रदेश 

3902

2072

88

वेस्ट बंगाल

2377

768

215

भारत में कुल मामले

81970

27920

2649

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।